दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद जीता है।
.
ABVP की प्रदेश छात्रा सह प्रमुख प्रिया सिंह ने इस जीत को लोकतंत्र में आस्था की जीत बताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने शिक्षा क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
जिला सह-संयोजक मैक्स अवस्थी के अनुसार, कांग्रेस और NSUI ने छात्रों को जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों ने इसे नकार दिया। उन्होंने सनातन संस्कृति और छात्र अधिकारों के लिए ABVP को चुना।
जीत का जश्न मनाया गया है।
नई पीढ़ी की राष्ट्र निष्ठा को दर्शाती जीत
गया जी महानगर मंत्री आदित्य कुमार ने कहा कि यह जीत नई पीढ़ी की राष्ट्र निष्ठा को दर्शाती है। DU के छात्रों ने देशविरोधी गतिविधियों को नकारा है। नगर सह-मंत्री नंदिनी गुप्ता ने बताया कि ABVP दशकों से छात्राओं को मजबूत प्रतिनिधित्व दे रही है। दीपिका झा की जीत संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है।
गया कॉलेज में ABVP के कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को छात्र हितों की जीत बताया।

