Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहारमानसी स्टेशन पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: भारत...

मानसी स्टेशन पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद धन्ना-माधव को दी श्रद्धांजलि, स्मारक पर उमड़े सैकड़ों लोग – Khagaria News



खगड़िया में भारत छोड़ो आंदोलन के वीर सपूत धन्ना और माधव की शहादत को बुधवार को मानसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धांजलि दिया गया। स्टेशन के सामने बने शहीद स्मारक पर सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

.

धन्ना और माधव की शहादत को सलाम नगर पंचायत मानसी के उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन ने कहा कि, धन्ना और माधव आजादी के प्रतीक हैं। नशामुक्त भारत आंदोलन के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों से प्रेरणा लेकर देशसेवा में जुटें। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने शहादत को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।

1942 की वीरगाथा

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1942 में धन्ना और माधव ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। उन्होंने ट्रेन की पटरियां उखाड़ी थीं, जिसके बाद ब्रिटिश सैनिकों की गोलियों से वे शहीद हो गए।

कार्यक्रम में शहीद स्मारक निर्माण समिति के महासचिव सिकंदर आजाद, युवा शक्ति के अजीत कुमार पप्पू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘धन्ना-माधव अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments