Friday, July 3, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में करंट लगने से व्यक्ति की मौत: बल्ब जलाने के...

पूर्णिया में करंट लगने से व्यक्ति की मौत: बल्ब जलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार जोड़ते समय हुआ हादसे का शिकार – Purnia News




पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनिया पट्टी काझा, वार्ड नंबर 05, के नगर पूर्णिया निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल यादव के रूप में हुई है, जो सुखदेव लाल यादव के पुत्र थे। मृतक के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता घर में बल्ब जलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट का तेज झटका लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने छोटेलाल यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ रितेश कुमार के अनुसार, प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments