Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानखातीपुरा बाजार में ट्रैफिक डायवर्जन: झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा पुलिया तक...

खातीपुरा बाजार में ट्रैफिक डायवर्जन: झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा पुलिया तक आवाजाही बंद, पानी की लाइन बिछाने के कार्य के चलते बदली यातायात व्यवस्था – Jaipur News




खातीपुरा बाजार में 13 मई से चल रहे पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते खातीपुरा पुलिया के पास निर्माण कार्य जारी है। कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा पुलिया की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को झोटवाड़ा पुलिया से डायवर्ट कर कालवाड़ रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं झोटवाड़ा पुलिया से खातीपुरा तिराहे की ओर जाने वाले वाहन कालवाड़ रोड से खिरनी फाटक होते हुए एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। हालांकि खातीपुरा तिराहे से झोटवाड़ा पुलिया की ओर सामान्य यातायात पूर्ववत संचालित रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments