Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानड्रग तस्करी मामले में पंजाब के दो युवकों की तलाश: बीकानेर...

ड्रग तस्करी मामले में पंजाब के दो युवकों की तलाश: बीकानेर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए के इनाम घोषित किए, सरगर्मी से तलाश – Bikaner News




भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए अवैध हथियार और कारतूस की तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर पुलिस ने नकद इनाम घोषित किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी या उनके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 25-25 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि खाजूवाला थाना क्षेत्र में दर्ज ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए अवैध हथियार एवं कारतूस तस्करी के मामले में दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। इसी को देखते हुए इनाम घोषित किया गया है, ताकि आमजन के सहयोग से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम पुलिस के अनुसार पहले आरोपी करण सिंह पुत्र चनन सिंह, निवासी सुखेरा बोदला, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का (पंजाब) पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ खाजूवाला थाने में ड्रग तस्करी का मामला दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी गुरकीरत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गवर्नमेंट सीड फार्म, गांव ढाणी कराहा सिंह, तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) की गिरफ्तारी पर भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जनता से सहयोग की अपील एसपी मृदुल कच्छावा ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन दोनों फरार आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल बीकानेर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments