पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर 11 मोटरसाइकिलें बरामद किए।
बड़वानी में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने धार जिले के करवा बाग निवासी 19 वर्षीय संदीप उर्फ सक्षम बैरागी वैष्णव को बुधवार को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
.
आरोपी के पास से 6 लाख 19 हजार रुपए कीमत की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद एसपी जगदीश डावर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा। बरामद वाहनों में 7 मोटरसाइकिलें और 4 स्कूटी शामिल हैं।
चोर के पास से 7 मोटरसाइकिलें और 4 स्कूटी बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले शहर की कई दुकानों में काम कर चुका था। इस दौरान उसने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी हासिल कर ली थी। आरोपी ने बड़वानी और आसपास के इलाकों में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी दिनेशसिंह कुशवाह के नेतृत्व में राजीवसिंह ओसाल, शैलेंद्र परिहार, सायबर सेल के रितेश खत्री समेत पूरी टीम का योगदान रहा।

