आशीष कुमार | मैनपुरी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैनपुरी के थाना विछवां क्षेत्र के देवगंज गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है, जो फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव महमदपुर का रहने वाला था। दिनेश पिछले 15 वर्षों से अपनी बहन के घर देवगंज में रह रहा था। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला। जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

