Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहांसी में मोबाइल हैक कर अकाउंट से 80 हजार निकाले: स्क्रीन...

हांसी में मोबाइल हैक कर अकाउंट से 80 हजार निकाले: स्क्रीन पर दिखा अपडेटिंग का मैसेज, साइबर सेल ने मेरठ का ठग पकड़ा – Hansi News




हांसी साइबर अपराध थाना पुलिस ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 80 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके पास से ठगी गई राशि में से 11 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना सदर क्षेत्र निवासी विकास ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसकी मां के भारतीय स्टेट बैंक खाते से 80 हजार रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए गए थे। विकास ने बताया कि 3 जून 2026 को उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया और स्क्रीन पर अपडेटिंग का संदेश दिखने लगा। इसके बाद, बिना किसी कॉल, ओटीपी या संदिग्ध लिंक पर क्लिक किए, उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना के बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना हांसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मेरठ में दबिश देकर अरेस्ट किय आरोपी जांच के दौरान, साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन का गहन विश्लेषण किया। जांच में आरोपी की पहचान उदय निवासी शिव सरोवर कॉलोनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई रकम में से 11 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सतर्क रहें। बैंक खाते से संबंधित किसी भी अनधिकृत लेनदेन की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments