Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशडीएम शैलेश कुमार ने साइकिल चलाकर दिया योग का संदेश: अंतर्राष्ट्रीय...

डीएम शैलेश कुमार ने साइकिल चलाकर दिया योग का संदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया प्रेरक संदेश – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर योग, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने सरपतहां स्थित अपने आवास से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर तक और फिर वापस आवास तक साइकिल चलाई। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी, आयुष विभाग के चिकित्सक और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

देखें 3 तस्वीरें…

यह पहल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम का हिस्सा है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही लोगों को लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग और प्राणायाम करके स्वयं को स्वस्थ रखने तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। जन जागरूकता रैली में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments