नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कामर्शियल फ्लाइट शुरू होने जा रही है। मंगलवार को एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल रेडीनेस एंड ट्रांसफर (ओआरएटी) के तहत इंडिगो एयरलाइंस का प्लेन उतार कर टर्नअराउंड ट्रायल किया गया। इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली से उड़कर नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा। ट्रायल के दौरान विशेष रूप से आरएनपी (रिक्वायर्ड नेविगेशन परफॉर्मेंस) और आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) को देखा गया। इसके अलावा विमान के आगमन और प्रस्थान से संबंधित सभी गतिविधियों ओर संचालन की व्यवस्था की जांच की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रायल एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण था। ढाई घंटे में पूरी की जांच प्रक्रिया
एयरपोर्ट परीक्षण के लिए इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-5601 दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 9 बजे रनवे-28 पर पहुंचा था। दो मिस्ड अप्रोच वैलिडेशन पूरे करने के बाद इसने पहला टचडाउन किया। विमान सुबह 10 बजे दोबारा रनवे-28 पर सुरक्षित रूप से उतरा गया। इंडिगो का विमान सुबह 11:45 बजे दिल्ली के लिए दोबारा रवाना हो गया। ईधन भरने की प्रक्रिया तक देखी विमान को ऐप्रन क्षेत्र में पार्क किया गया। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में विमान की डॉकिंग, ईंधन भरने की प्रक्रिया, सामान की हैंडलिंग, एयर ब्रिज से जुड़े उपकरणों का उपयोग, पुशबैक और अन्य ग्राउंड हैंडलिंग गतिविधियों का संचालन करके इसकी जांच की गई।
Source link
ORAT के तहत नोएडा एयरपोर्ट पर उतरा विमान: 15 जून से शुरू होनी है कामर्शियल फ्लाइट, नेविगेशन और लैंडिंग सिस्टम का परीक्षण – Noida (Gautambudh Nagar) News
RELATED ARTICLES

