Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आया डंफर, आग लगी: चालक की...

हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आया डंफर, आग लगी: चालक की करंट से मौत, मिट्टी गिराने के दौरान बास्केट का ऊपरी हिस्सा संपर्क में आया – Satna News



हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ। (फोटो में- चेतराम प्रजापति, मृतक)

सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील के रिमारी गांव में मंगलवार देर रात एक डंपर हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्‌ठे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर चालक चेतराम प्रजापति मिट्टी गिर

.

चिंगारी उठी और डंपर में लग गई आग टकराव के बाद तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी और डंपर में आग लग गई। हाई वोल्टेज करंट लगने से चालक डंपर से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे से ज्यादा समय तक कोई टीम नहीं पहुंची।

डंपर पूरी तरह जलकर खाक डंपर बिहरा निवासी रामराज का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई पर तब तक डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बिजली लाइन नजर नहीं आई प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अंधेरे की वजह से चालक को ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन नहीं दिखी। मिट्टी गिराते वक्त हाइड्रोलिक ऊपर उठाने पर डंपर तार से टकरा गया और हादसा हो गया।

ईंट के भट्टे के लिए मिट्टी डंप हो रही थी रात करीब 12 बजे के आसपास बिजली कंपनी के बिरसिंहपुर क्षेत्र के जेई सुनील मिश्रा और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गांव में घर के बगल में ईंट का भट्टा था, जिसमें मिट्टी गिराते समय यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने मिलकर डंपर में लगी आग पर काबू पा लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments