समस्तीपुर और आसपास के इलाके में दीपावली धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। शाम ढलते ही विभिन्न रोशनियों से शहर जगमग हो उठा। लगातार पटाखों की आवाज सुनाई पड़ने लगी।
.
लोगों ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। घर को लाइट से सजाया गया है। घरों पर लोगों ने रंगोली बनाई है।
अलग-अलग मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। दीपावली को देखते हुए शहर में जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। दीपावली पर होने वाले कारोबार को देखते हुए शहर में पुलिस की गश्ती भी लगातार की जा रही है।
अनार छोड़ते लोग।
दिन भर बाजार में लगी रही भीड़
दीपावली पर खरीदारी के लिए दिनभर बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। शहर के मारवाड़ी बाजार गोला रोड गुजरी बाजार स्टेशन रोड समेत विभिन्न इलाकों में लोग पूजन सामग्री खरीदने के लिए बड़ी संख्या में जमा हुए। खासकर महिलाएं माता की चुनरी, भगवान गणेश का कपड़े और पारंपरिक प्रसाद बतासा, मूढ़ी, धान का लाबा आदि की खरीदारी की।

