Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में फार्मा कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी: ग्वालियर...

ग्वालियर में फार्मा कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी: ग्वालियर में बेरोजगार युवती से 10 हजार रुपए लिए, तीन शिकायतें दर्ज – Gwalior News



ग्वालियर एसपी ऑफिस का फाइल फोटो

ग्वालियर में बेरोजगार युवक-युवतियों को दूसरे राज्यों की फार्मा कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा जा रहा है। एक युवती से फार्मा कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा कर 10 हजार रुपए ठग लिए गए।लेकिन नौकरी नहीं मिली। मध्यप्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव

.

संघ के संभागीय प्रभारी विजयंत नायक ने बताया कि बाहरी राज्यों से आकर बहुत से लोग प्लेसमेंट करने का काम कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है, यह सिर्फ बेरोजगारों को ठगने का नया धंधा शुरू किया गया है। संभागीय प्रभारी ने बताया कि वह एसएसपी से मुलाकात करने जा रहे हैं और उनसे मांग करेंगे कि प्लेसमेंट करने आने वालों का चरित्र प्रमाण-पत्र मांगा जाए और उसका सत्यापन करवाया जाए। जिससे बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठग न कर सकें।

उन्होंने बताया कि संघ के पास अभी तक ऐसी तीन शिकायतें आ चुकी हैं जिनमें युवक-युवतियों ने अपने साथ ठगी होने का आवेदन दिया है। यह आवेदन भी पुलिस अधीक्षक को सौंपे जाएंगे और उनसे आपराधिक प्रवृत्ति के मैनेजरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments