विधिज्ञ संघ सुपौल के विभिन्न पदों के लिए रविवार को हुए चुनाव का परिणाम शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। मतदान समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर नागेंद्र नारायण ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 389 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण कामत को 123 मत मिले। इस तरह ठाकुर ने 266 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। तीसरे प्रत्याशी शिव प्रसाद साहू उर्फ बमबम बाबू को 77 मत मिले, जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। सुधीर झा ने 361 मत किए प्राप्त सचिव पद के चुनाव में सुधीर झा ने 361 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूद्रप्रताप लाल को 130 मतों से पराजित किया। रूद्रप्रताप लाल को 231 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी विनोदकांत झा को 32 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कमल नारायण यादव ने 352 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। उनके प्रतिद्वंद्वी शंकर कुमार को 163 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों में से एक पर कविता कुमारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। शेष दो पदों पर अनिल कुमार वर्मा ने 234 तथा राजेंद्र मंडल ने 185 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। महिला आरक्षित सीट से अंजना कुमारी निर्विरोध संयुक्त सचिव के तीन पदों में महिला आरक्षित सीट से अंजना कुमारी निर्विरोध चुनी गईं। अन्य दो पदों पर पीयूष पारिजात ने 214 और धर्मेंद्र कामत ने 179 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। सहायक सचिव के तीन पदों में महिला कोटे से शक्ति कुमारी सारिका निर्विरोध निर्वाचित हुईं। शेष दो पदों पर रमेश कुमार ने 214 तथा किशोर कुमार झा ने 200 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर पवन कुमार भारती, भवेश कुमार यादव, अशोक कुमार, ललन कुमार और सुरेंद्र कुमार श्यामल निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
Source link

