Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारबाइक की टक्कर से 83 साल के वृद्ध की मौत: गोपालगंज...

बाइक की टक्कर से 83 साल के वृद्ध की मौत: गोपालगंज में सड़क पार करते समय हादसा, गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन – Gopalganj News




गोपालगंज में सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 83 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव की है। मृतक की पहचान सहदेव भगत के रूप में हुई है। 10 मई को सहदेव भगत किसी घरेलू काम से घर से बाहर निकले थे और पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने घायल वृद्ध को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर से परिजनों और शेख परसा गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर मांझागढ़ थाना पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments