Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में 24 घंटे में 59 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने हत्या-आर्म्स-NDPS...

मधुबनी में 24 घंटे में 59 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने हत्या-आर्म्स-NDPS एक्ट में की बड़ी कार्रवाई, शराब-गांजा भी जब्त – Madhubani News




मधुबनी पुलिस ने अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जिले भर में सघन छापेमारी कर कुल 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक मधुबनी योगेंद्र कुमार ने रविवार को 11:30 बजे इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए 59 लोगों में विभिन्न मामलों के आरोपी शामिल हैं। इनमें शराब से जुड़े 13, हत्या के एक, हत्या के प्रयास के 6, वारंट के 30, एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 और आर्म्स एक्ट के तहत 2 अभियुक्त हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और शराब भी जब्त की है। इसमें 1598 लीटर देशी और विदेशी शराब के साथ 567 किलोग्राम गांजा शामिल है। इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन चारपहिया वाहन, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक साइकिल और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच के दौरान 87 वाहनों से कुल 1 लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, न्यायालय द्वारा जारी किए गए 30 वारंटों का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मधुबनी पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर शिकंजा कसने और नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपराध और नशा तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की, ताकि एक अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण सुनिश्चित हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments