Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश'मीनाक्षी नटराजन को साजिश के तहत रोका गया': हरदा में कांग्रेस...

‘मीनाक्षी नटराजन को साजिश के तहत रोका गया’: हरदा में कांग्रेस ने लगाए आरोप, आंदोलन की चेतावनी, कहा- अब सड़क पर लड़ेंगे लड़ाई – Harda News




राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद रविवार को हरदा जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साई और पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने भारतीय जनता पार्टी तथा संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले में न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। कांग्रेस बोली- नटराजन को रोकने बीजेपी ने रची साजिश
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा पहुंचने से रोकने के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया गया है। उनका कहना था कि मीनाक्षी नटराजन पिछले दो दशकों से गांव-गांव जाकर गांधीवादी विचारों और संविधान की रक्षा का संदेश दे रही थीं, जिससे भाजपा और आरएसएस असहज थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई ने कहा कि भाजपा को आशंका थी कि राज्यसभा पहुंचने के बाद मीनाक्षी नटराजन किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगी। इसी कारण उन्हें राज्यसभा जाने से रोकने का प्रयास किया गया है। षड्यंत्र रचकर उन्हें रोका
पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने मीनाक्षी नटराजन को साफ-सुथरी छवि की गांधीवादी नेता बताते हुए भाजपा पर कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए अलग-अलग कानून लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने उन मंत्रियों का भी उल्लेख किया जिन पर विभिन्न मामले लंबित हैं और पूछा कि क्या उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। हेमंत टाले ने कहा कि इस कथित अन्याय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की मजबूती को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments