धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर खरेली घाट में एक यात्री बस और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन यात्री और कंटेनर चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद बस सड़क से नीचे उतर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इंदौर से झाबुआ की ओर जा रही यात्री बस (क्रमांक MP 45 ZG 9950) अमझेरा थाना क्षेत्र के खरेली घाट में सामने से आ रहे कंटेनर (क्रमांक RJ 42 GA 2920) से टकरा गई। बताया जा रहा है कि फोरलेन रोड के कट पर अचानक एक डंपर के मुड़ने से बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे के बाद बस सड़क से नीचे उतर गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अमझेरा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और फोरलेन पर यातायात को सुचारू करवाया। अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि बस और कंटेनर में भिड़ंत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। यातायात भी सामान्य कर दिया गया है।
Source link
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर बस-कंटेनर में भिड़ंत: 3 यात्री घायल, खरेली घाट पर बस सड़क से उतरी – Dhar News
RELATED ARTICLES

