Sunday, July 19, 2026
Homeबिज़नेसपैसा रखें तैयार, अगले हफ्ते आएंगे 5 नए IPO, कौन कराएगा बंपर...

पैसा रखें तैयार, अगले हफ्ते आएंगे 5 नए IPO, कौन कराएगा बंपर कमाई?


Last Updated:

Upcoming IPO : आप भी शेयर बाजार से कमाई करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो अपने बैंक अकाउंट में पैसे डलवा लीजिए. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि 20 जुलाई से शुरू हो रहे नए हफ्ते में बाजार में 5 आईपीओ दस्‍तक देंगे. इनमें 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के इश्‍यू हैं. आपको अगले हफ्ते न केवल नए आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा, बल्कि पहले से खुले 2 पुराने आईपीओ में भी आप दांव लगा सकते हैं.

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार यानी 20 जुलाई को ही गल्फ लॉयड्स (Gulf Lloyds) का ₹18.19 करोड़ का इश्‍यू खुलेगा. आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 प्रति शेयर है और एक लॉट में 1200 स्‍टॉक हैं. यह इश्यू 22 जुलाई को बंद होगा. 23 जुलाई को इसका अलॉटमेंट भी फाइनल हो जाएगा. 27 जुलाई को इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई (BSE SME) प्लेटफॉर्म पर होगी.

21 जुलाई को मेटैलिक टेक्नोफोर्ज (Metalic Technoforge) का ₹49.96 करोड़ का इश्‍यू खुलेगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹72 से ₹77 प्रति शेयर है. 1600 शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकती है. यह आईपीओ 23 जुलाई को बंद होगा. 24 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और लिस्टिंग 28 जुलाई को एनएसई एसएमई (NSE SME) प्लेटफॉर्म पर होगी.

22 जुलाई को हफ्ते का पहला मेनबोर्ड आईपीओ क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट (Cube Highways Trust InvIT) का खुलेगा. कंपनी इस इश्‍यू के जरिए ₹5000 करोड़ बाजार से जुटाना चाहती है. क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट आईपीओ 24 जुलाई तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड ₹151-₹152 प्रति शेयर है. इश्‍यू के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जुलाई को होने की उम्मीद है. 29 जुलाई को एनएसई और बीएसई पर शेयरों की लिस्टिंग होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

22 जुलाई को ही एसएमई सेगमेंट का श्री बालाजी माला (Shree Balaji Mala) आईपीओ खुलेगा. इस आईपीओ में ₹66 से ₹70 प्रति शेयर के दायरे में और 2,000 शेयरों के लॉट में 24 जुलाई तक दांव लगाया जा सकता है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जुलाई को फाइनल कर दिया जाएगा. 29 जुलाई को बीएसई एसएमई पर इसकी लिस्टिंग होगी.

23 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट के एक्सट्रैनेट टेक्नोलॉजीज (Xtranet Technologies) का ₹166.80 करोड़ का आईपीओ खुलेगा. इसमें आप 27 जुलाई तक पैसा लगा सकेंगे. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹120-₹127 प्रति शेयर निर्धारित किया है. एक लॉट में 110 शेयर हैं. शेयर अलॉटमेंट 28 जुलाई को होगा और 30 जुलाई को एनएसई तथा बीएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी.

नए आईपीओ के अलावा, जो 2 पुराने इश्यू पहले से खुले हैं, उनमें भी पैसा बनाने का मौका अगले हफ्ते मिलेगा. सोतफिन भारत (Sotefin Bharat) का 16 जुलाई को खुला आईपीओ 20 जुलाई को बंद हो रहा है. इसे अब तक 80% सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. कैलिबर माइनिंग (Caliber Mining) का ₹450 करोड़ का मेनबोर्ड इश्यू भी 21 जुलाई तक खुला है. यह अब तक 1.31 गुना भरा है.

अगर बात करें कि कौन सा आईपीओ कमाई कराएगा, तो ग्रे मार्केट तो एक्सट्रैनेट टेक्नोलॉजीज (Xtranet Technologies) आईपीओ की ओर ही इशारा कर रहा है. इस समय इस इश्‍यू के शेयर ग्रे मार्केट में 25 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. श्री बालाजी माला के शेयर 19 रुपये प्रीमियम पर हैं तो गल्‍फ लॉयड्स के शेयर का जीएमपी 15 रुपये है. कैलिबर माइनिंग के शेयर ग्रे मार्केट में 116 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments