रायसेन जिले में 18 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को बारिश ने दस्तक दी। दोपहर और रात में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। इस बीच मौसम विभाग ने 20 जुलाई से अगले तीन दिनों तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। 18 दिन बाद बदला मौसम का मिजाज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाएं चलने लगीं। बारिश भले ही ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे मौसम सुहावना हो गया। धान की फसल को मिली राहत लगातार 18 दिनों तक बारिश नहीं होने से धान की फसल मुरझाने लगी थी। कई खेतों में दरारें पड़ गई थीं और बुवाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। शनिवार की बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है और अच्छी बारिश की नई उम्मीद जगी है। अब तक सिर्फ 60% धान की बुवाई जिले में अब तक करीब 60 प्रतिशत धान की बुवाई हो सकी है, जबकि शेष किसान पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में पर्याप्त नमी बनने और अच्छी बारिश के बाद ही धान की पौध की रोपाई करें, ताकि फसल को नुकसान न हो। तीन दिन भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से रायसेन समेत आसपास के जिलों में 20 जुलाई से अगले तीन दिनों तक अच्छी से भारी बारिश होने की संभावना है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों की बारिश खरीफ फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।
Source link
18 दिन के सूखे इंतजार के बाद रायसेन में बारिश: किसानों की जागी उम्मीदें,20 जुलाई से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट – Raisen News
RELATED ARTICLES

