किशनगढ़बास थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की वारदातों में किया जा रहा था। प्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीना और थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि बरामद उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में खानपुर मेवान निवासी नदीम खान, खातीवास निवासी लादेन, इरशाद, इजरायल, खालिद और अजील शामिल हैं। इसके अलावा मायापुर (टपूकड़ा) निवासी सोयल तथा शेखपुर (थाना किशनगढ़बास) निवासी मोहम्मद खान और रहीम अहमद को भी पकड़ा गया है। कई राज्यों में हुई ठगी से जुड़े हो सकते हैं तार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी की वारदातों में किया जा रहा था। पुलिस इनसे ठगी के तरीकों, नेटवर्क, साथियों और विभिन्न राज्यों में हुई साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद डिजिटल साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

