Sunday, July 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी: दारागंज में अलाेपीबाग के पास...

प्रयागराज में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी: दारागंज में अलाेपीबाग के पास घटना, बगल के ट्रैक पर खड़े थे युवक, वीडियो भी सामने आया – Prayagraj (Allahabad) News




प्रयागराज में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दारागंज के अलोपीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर कुछ युवकों ने मालगाड़ी पर पत्थर चलाए। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रैक किनारे खड़े थे कई युवक
बताया जा रहा है कि शनिवार को अलोपीबाग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ युवक खड़े थे। इसी दौरान एक मालगाड़ी वहां से गुजरने लगी। जैसे ही ट्रेन उनके सामने पहुंची, युवकों ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
क्यों की पत्थरबाजी, अभी नहीं चला पता
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवकों ने मालगाड़ी पर पत्थरबाजी किस वजह से की। वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
रेलवे से शिकायत, कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे से शिकायत की गई है। रेलवे सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं और घटना स्थल की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने क्या कहा
इस संबंध में प्रयागराज आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस स्थान की घटना बताई जा रही है, वह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। वहीं, आरपीएफ प्रयाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि दारागंज का क्षेत्र एनईआर में आता है, ऐसे में कार्रवाई संबंधित अफसर ही करेंगे।
डीआरएम को कार्रवाई का आदेश
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो का रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि मामले में डीआरएम प्रयागराज को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अब रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित अधिकारी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments