Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदिव्या-नील ने खोला चालबाजी और हास्य का राज: किरदार निभाने के...

दिव्या-नील ने खोला चालबाजी और हास्य का राज: किरदार निभाने के लिए उत्तर प्रदेश की बोली सीखी; इंदौर आई फिल्म ‘एक चतुर नार’ की स्टार जोड़ी – Indore News



कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘एक चतुर नार’ के प्रमोशन के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मंगलवार को इंदौर पहुंचे। जहां एक तरफ शहर में सितारों की मौजूदगी ने फैंस को रोमांचित किया, वहीं दोनों कलाकारों ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

.

फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो अपनी संवेदनशील और हास्यपूर्ण कहानियों के लिए जाने जाते हैं। ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दिव्या खोसला एक चतुर लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो नील नितिन मुकेश के किरदार को अपनी चतुराई से उलझा देती हैं। टीजर और ट्रेलर में दोनों के बीच शह-मात का खेल दिखाया गया है।

उम्मीद है हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म

नील नितिन मुकेश ने फिल्म को आम जिंदगी की उलझनों और हास्य परिस्थितियों पर आधारित एक मनोरंजक यात्रा बताया। वहीं दिव्या खोसला ने कहा यह फिल्म हंसी-मजाक के साथ एक ऐसी सोच को सामने लाती है, जो समाज में प्रचलित है लेकिन जिस पर खुलकर बात नहीं होती। हम उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

दिव्या ने यूपी की बोली का घर पर किया रियाज

दिव्या ने अपने किरदार के लिए खास तैयारी की। उन्होंने बताया कि मुझे यूपी की बोली नहीं आती थी, लेकिन मैंने इसे सीखा और घर पर इसका अभ्यास किया। किरदार की बारीकियों को पकड़ने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म में दिव्या और नील के बीच चालबाजियों और हास्य का रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments