Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानडिप्टी सीएम बैरवा बोले बावड़ियों और कुओं को पुनजीर्वित करें: उदयपुर...

डिप्टी सीएम बैरवा बोले बावड़ियों और कुओं को पुनजीर्वित करें: उदयपुर में समीक्षा बैठक में पीपीटी के जरिए अधिकारियों ने बताई प्रोग्रेस रिपोर्ट, उदयपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर – Udaipur News


उदयपुर में बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

उदयपुर में आज राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद सभागार में हुई बैठक में बैरवा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने के लिए अधिकतम

.

उन्होंने वन विभाग, पीएचईडी, पंचायतीराज, नगर निकाय, शिक्षा, जल संसाधन, विद्युत निगम आदि विभागों के अधिकारियों से अभियान के तहत हुए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जल स्त्रोतों के संरक्षण, आमजन को जागरूक करने संबंधी गतिविधियों, हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण लक्ष्य और उसकी तैयारियों आदि की भी समीक्षा की।उन्होंने आगामी मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागों को सतर्क रहकर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

बैरवा ने नगर निकाय और पंचायतीराज के अधिकारियों को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ऐसी बावड़ियों और कुओं को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए, जो उपेक्षित हैं। साथ ही कार्ययोजना बनाकर उन पारंपरिक जलस्त्रोतों का जीर्णोद्धार कराकर पुनजीर्वित करने के निर्देश दिए।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने अभियान में अब तक हुए कार्यों की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में उदयपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5000 से अधिक इंवेट आयोजित हो चुके हैं जिनमें तकरीबन 7 लाख लोगों की सहभागिता रही।

उपमुख्यमंत्री अधिकारियों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाया संकल्प बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा ने सभी अधिकारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता, एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी वारसिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, प्रशिक्षु आइएएस सृष्टि डबास, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण अतुल जैन आदि भी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments