Sunday, May 10, 2026
HomeदेशUGC NET एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड


UGC NET 2025 Exam City Slip Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) जून 2025 सेशन के लिए 25 से 29 जून के बीच आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है. जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे यूजीसी नेट की वेबसाइट के माध्यम से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा केंद्र की जानकारी और एडमिट कार्ड

NTA पहले एग्जाम सिटी की इंफॉर्मेशन स्लिप (Exam City Slip) जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देनी है. इसके कुछ समय बाद आधिकारिक एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे.

परीक्षा की समय-सारणी

UGC NET परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. इसका विवरण नीचे देख सकते हैं.
पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

UGC NET एग्जाम पेपर का फॉर्मेट

इस परीक्षा में दो खंड होंगे:
पेपर I: 100 अंक के वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न
पेपर II: 200 अंक के वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न
दोनों खंड एक साथ दिए जाएंगे, यानी दोनों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा. प्रश्न केवल हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं में होंगे, सिवाय उन विषयों के जो भाषा से संबंधित हैं. उम्मीदवारों को वही माध्यम चुनना होगा जो उन्होंने आवेदन के दौरान चुना था.

UGC NET 2025 Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
“UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड” या “परीक्षा शहर की सूचना पर्ची” लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें (जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि).
जानकारी सबमिट करें और संबंधित डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें.

परीक्षा का उद्देश्य



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments