परीक्षा केंद्र के बाहर जुटे परीक्षार्थी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानि UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अब से कुछ ही देर में जनपद में बनाए गए 66 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
.
प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। 2 दिन चलने वाली इस परीक्षा में कुल चार पालिया होंगी, जिनमे तकरीबन 95 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसको देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डे से लेकर परीक्षा केंद्रों तक तक पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगह हेल्प डेस्क भी बनाई गई है जो परीक्षार्थियों को उनके केंद्र तक पहुंचने में मदद कर रही हैं।

