Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोंडा में 37 डिग्री पहुंचा तापमान: ट्यूबवेल पर नहाकर राहत तलाश...

गोंडा में 37 डिग्री पहुंचा तापमान: ट्यूबवेल पर नहाकर राहत तलाश रहे लोग, 41°C तक जाने का अनुमान – Gonda News


गोंडा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्यूबवेल पर नहाते लोग।

गोंडा जिले में आज मंगलवार सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। ताकि भीषण गर्मी से लोग अपने आप को बचा सके और भीषण गर्मी में परेशानी ना हो। गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने चेहरे पर दुपट्टा और गमछा लगाकर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवाजाही कर रहे हैं।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के घर के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर नहाते हुए देखे गए।

वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने गोंडा शहर के विभिन्न चौराहों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है और कई स्थानों पर वाटर कूलर एटीएम भी लगाए हैं।

जिले के सभी सरकारी गौ आश्रय केंद्रों में भी पशुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की पूरी तरह से शुरुआत होने तक अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार भीषण गर्मी को लेकर के एडवाइजरी जारी करके लोगों को भीषण गर्मी से बचाव को लेकर जानकारी दी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments