Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज में आकाशीय बिजली से युवक की मौत: 30 वर्षीय किसान...

प्रयागराज में आकाशीय बिजली से युवक की मौत: 30 वर्षीय किसान खेत में था मौजूद, 3 नाबालिग बच्चों का पिता – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय अक्षय कुमार की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह तेज बारिश के दौरान अपने खेत की ओर गए थे।

अक्षय कुमार की मौत से उनका परिवार बेसहारा हो गया है। वह अपनी पत्नी कुसुम और तीन नाबालिग बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे विकास और राहुल तथा एक बेटी रंजना हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है।

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को 50 किलो राशन सामग्री उपलब्ध कराई है। दैवी आपदा राहत कोष से मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की पत्नी कुसुम देवी के नाम पर आवासीय कॉलोनी आवंटन की कार्रवाई की जा रही है।

बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना बनाई जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों या खेतों में न जाएं। मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments