शिवपुरी जिले में खनिज विभाग ने शनिवार को अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश तथा खनिज अधिकारी रामसिंह उइके के मार्गदर्शन में की गई। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास और ऋषभ दीक्षित ने अपनी संयुक्त टीमों के साथ अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के तहत, कोलारस क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। इस वाहन को जब्त कर कोलारस थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार, बदरवास क्षेत्र में रेत से भरा एक अन्य ट्रैक्टर जब्त किया गया, जिसे बदरवास थाना में रखा गया है। अभियान के दौरान बदरवास तहसील के लुकवासा क्षेत्र में अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहा एक 10 चक्का डंपर भी पकड़ा गया। टीम ने डंपर को जब्त कर लुकवासा चौकी में खड़ा कराया। खनिज विभाग द्वारा तीनों मामलों में प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रकरणों को अर्थदंड की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास और ऋषभ दीक्षित की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर कार्रवाई कर रही है। विभाग की इस सख्ती से अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
Source link
कोलारस, बदरवास और लुकवासा में ट्रैक्टर-डंपर जब्त: कलेक्टर कोर्ट भेजे जाएंगे प्रकरण; शिवपुरी में अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

