अशोकनगर जिले में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली। देर शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग एक घंटे तक पानी बरसा। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण जिले में गर्मी का असर बढ़ रहा था। बारिश से पहले कुछ देर तक आसमान में घने बादल छाए रहे। हालांकि, कुछ इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि जून महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, बारिश रुकने के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी थी।
Source link
अशोकनगर में बारिश, गर्मी से मिली राहत: एक घंटे तक बरसे पानी से बदला मौसम; आसमान में छाए घने बादल – Ashoknagar News
RELATED ARTICLES

