Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबुलंदशहर पुलिस विभाग में 33 उपनिरीक्षकों का तबादला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

बुलंदशहर पुलिस विभाग में 33 उपनिरीक्षकों का तबादला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जारी किए आदेश – Bulandshahar News




बुलंदशहर जनपद पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकताओं और सामान्य समायोजन के तहत बड़े स्तर पर उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 33 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। इन तबादलों में कई उपनिरीक्षकों को थानों से चौकियों पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को चौकियों से विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उदाहरण के तौर पर, विजय कुमार को थाना डिबाई से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के वाचक के रूप में नियुक्त किया गया है, वहीं ज्ञानेंद्र सिंह नागर को थाना साइबर क्राइम से चौकी खुर्जा जंक्शन भेजा गया है। अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया इसी तरह, हिमांशु चौधरी को चौकी खुर्जा जंक्शन से चौकी सराय, थाना स्याना भेजा गया है, और अजय सिंह को चौकी सराय से चौकी कस्बा, जहांगीराबाद में तैनात किया गया है। पुष्पेंद्र यादव को कोतवाली देहात से चौकी बुर्ज उस्मान और शुभम कुमार को चौकी चिट्टा से चौकी बाग रिसालदार में स्थानांतरित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह फेरबदल पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments