Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशट्रक चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला: औरैया में सरकारी...

ट्रक चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला: औरैया में सरकारी शराब गोदाम के बाहर हुई घटना, फूड प्वॉइजनिंग की आशंका – Auraiya News




औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित सरकारी शराब गोदाम के बाहर एक ट्रक की केबिन में चालक का शव मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक चालक की पहचान बदायूं जिले के पसई निवासी कल्याण सिंह पुत्र राजपाल सिंह के रूप में हुई है। वह रविवार शाम को ट्रक में सरकारी देशी शराब लेकर औरैया आया था। शाम होने के कारण लेबर उपलब्ध न होने से शराब गोदाम पर नहीं उतारी जा सकी। इसके चलते चालक ने ट्रक को गोदाम के पास ही खड़ा कर दिया था। सोमवार सुबह उसका शव ट्रक की केबिन में पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि चालक का शव ट्रक की केबिन में मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक या फूड प्वाइजनिंग से हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments