Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारअररिया में ट्रक में लगी आग, 6 टायर जले: पाकुड़ से...

अररिया में ट्रक में लगी आग, 6 टायर जले: पाकुड़ से गिट्टी ला रहा था गाड़ी, ट्रैफिक बाधित – Araria News




अररिया-पुर्णिया मार्ग पर एनएच-27 के कुसियार गांव के समीप सोमवार को एक हाईवे ट्रक के चक्के में आग लग गई। झारखंड के पाकुड़ से गिट्टी लेकर अररिया आ रहे इस ट्रक के छह चक्के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ और लंबा जाम लग गया। आग की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस और अग्निशमन दस्ते की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। सतर्कता के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ ट्रक चालक मजरुल शेख ने बताया कि पाकुड़ से गिट्टी लोड कर अररिया जाते समय अचानक ट्रक के एक चक्के से धुआं उठने लगा, जिसके कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। उन्होंने तुरंत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और स्वयं दूर हट गए। उनकी सतर्कता के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गिट्टी के अलावा ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा मजरुल शेख के अनुसार, ट्रक के सभी छह चक्के पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और गिट्टी के अलावा ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ब्रेकिंग सिस्टम में गर्मी या टायर में तकनीकी खराबी हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई। कई ड्राइवरों ने लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ट्रकों के टायरों और ब्रेकिंग सिस्टम की नियमित जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments