Thursday, June 25, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में 2 बाइकों की आपस में टक्कर: हादसे में एक...

दरभंगा में 2 बाइकों की आपस में टक्कर: हादसे में एक किशोर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; घायल की पहचान नहीं हो सकी है – Darbhanga News




दरभंगा में बुधवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर है। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के अन्टौर गांव के पास की है। मृतक की पहचान घनश्यामपुर के हरसिंहपुर निवासी इंदल सहनी के पुत्र रवि सहनी(17) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रवि किसी काम से कहीं जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। घायल की पहचान की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments