Thursday, June 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशडिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत: मुरादाबाद में...

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत: मुरादाबाद में चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, दिल्ली से मोहर्रम पर घर जाते समय हुआ हादसा – Munda Pandey(Munda Pandey) News




मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रामपुर दोराहा ज़ीरो प्वाइंट पर गुरुवार सुबह डिवाइडर की टक्कर से युवक की मौत हो गयी, वही मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना अब्दुल्ला फर्म के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मोहर्रम पर घर लौट रहे थे भाई मृतक की पहचान फैजान (18) निवासी शीशगढ़ धामनी, थाना खजुरिया, जिला रामपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अख्तर खां (20) निवासी ठिरिया, थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली है। दोनों चचेरे भाई दिल्ली से मोहर्रम के अवसर पर अपने घर लौट रहे थे। दिल्ली में बाइक पार्ट्स बेचने का काम करते थे युवक घायल अख्तर खां ने बताया कि वह दिल्ली में बाइक के पार्ट्स बेचने का काम करता है, जबकि फैजान चावल बेचने का काम करता था। दोनों सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद सिटी क्षेत्र से निकले थे। जब वे रामपुर दोराहा ज़ीरो प्वाइंट के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। मददगारों और पुलिस की तत्परता से एक की बची जान हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को सड़क किनारे पहुंचाया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। अख्तर का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो संभवतः फैजान की जान बचाई जा सकती थी। उसने बताया कि एंबुलेंस आने से पहले ही फैजान ने दम तोड़ दिया था। घायल का अस्पताल में जारी उपचार ज़ीरो प्वाइंट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने घायल अख्तर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने फैजान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments