Last Updated:
HDFC बैंक के शेयर पहली तिमाही के नतीजों के बाद 4% से ज्यादा टूट गए हैं. हालांकि, बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये और ब्याज से होने वाली कमाई 6.7% बढ़कर 33,534 करोड़ रुपये रही. वहीं, ग्रॉस और नेट एनपीए में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली. ऐसे में ब्रोकरेज फर्म Jefferies और Nomura ने बैंक पर रेटिंग क्या रखी है, ये जरूर देखें.
आज 20 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के शेयर्स 4 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं.
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के शेयर्स में आज 20 जुलाई को जोरदार गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलते ही ये बैंक स्टॉक 4% से ज्यादा फिसल गया और 781 रुपये पर कारोबार करते हुए नजर आया है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंक के Q1FY27 के नतीजे रही है. बता दें कि बैंक का मुनाफा 5% बढ़ा और 18,155 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये हो गया है.
इसके अलावा नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से होने वाली कमाई 6.7% बढ़कर 33,534 करोड़ रुपये पहुंच गई. प्रोविजन एंड कंटीजेंसी करीब 79% घटकर 3,060 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 14,442 करोड़ रुपये था. ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) मामूली बढ़कर 1.17% हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.15% था नेट एनपीए (Net NPA) भी 0.38% से बढ़कर 0.41% हो गया.
ब्रोकरेज फर्म ने दी राय
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने HDFC बैंक के शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहा. ब्याज से होने वाली कमाई (NII) उम्मीद से थोड़ी कम रही, लेकिन कम खर्च और क्रेडिट कॉस्ट से इसकी भरपाई हो गई है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, Nomura ने भी HDFC बैंक के शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक के पहली तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान के अनुरूप रहे और बैंक का परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक रहा है.
कितना दिया है HDFC बैंक ने अब तक रिटर्न?
1 महीने में 0.44 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. जबकि 3 महीनों में 1.46 प्रतिशत और 6 महीनों में 15.82 फीसदी नेगेटिव रिटर्न दिया है. 1 साल में तो 19 फीसदी से ज्यादा ये स्टॉक गिर चुका है. हालांकि, बैंक ने 10 साल में 154 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
अन्य बैंकिंग शेयर्स का हाल
HDFC बैंक के साथ-साथ दूसरे बैंकिंग शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. एक्सिस बैंक का शेयर करीब 5% टूटकर 1,261 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 2% से ज्यादा गिरकर 381 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर इस गिरावट से अलग हरे निशान में रहा और करीब 1% की तेजी के साथ 1,457 रुपये पर कारोबार करता दिखा है.
About the Author

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें




