Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश: पश्चिम क्षेत्र...

इंदौर में पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश: पश्चिम क्षेत्र में बूंदाबांदी, मौसम में घुली ठंडक; एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार – Indore News




इंदौर में दो दिनों से दिन और रात का तापमान एक जैसा रहने के बाद बुधवार शाम तक भी मौसम ऐसा ही रहा। फिर तेज हवा चली और पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। दूसरी ओर पश्चिम क्षेत्र के हिस्सों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम हुई। इस बदलाव के बाद मौसम में ठंडक घुली हुई है। पूर्वी क्षेत्र में शाम 4.30 बजे शुरू हुई बारिश कभी हल्की तो कहीं रिमझिम रही। करीब एक घंटे तक ऐसा क्रम चला और फिर बारिश एकदम कम हो गई। वैसे इस सीजन में अब तक 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी एक दो दिन इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ऐसा ही रहेगा। 15 जून सामान्य तारीख, 2021 में पहले आया था मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून 15 जून तक एंटर हो जाता है। पिछले 10 साल में 2021 में मानसून 9 जून को ही प्रवेश कर गया था। सबसे लेट एंट्री 2018 में 25 जून को हुई थी। पिछले साल 2025 में मानसून 16 जून को ही आ गया था और पूरे प्रदेश में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार मानसून एक सप्ताह लेट हो जाएगा। ऐसे में जून की बारिश का ओवरऑल आंकड़ा काफी पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 16 जून तक ओवरऑल 35% पानी कम गिरा है। करीब इंच बारिश हुई है, जबकि अब तक डेढ़ इंच पानी गिरना था। पूर्वी हिस्से की स्थिति ज्यादा खस्ता है। यह सामान्य की आधी बारिश भी नहीं हुई है। इंदौर में पिछले साल हुई थी 4 इंच बारिश जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 7 साल यानी- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले साल साढ़े 5 इंच पानी गिरा था। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 3 जून 1991 में इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इंदौर में ऐसा रहा जून का मौसम



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments