Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउमरिया में डीजल की कमी से किसान परेशान: पंपों पर 2...

उमरिया में डीजल की कमी से किसान परेशान: पंपों पर 2 हजार रुपये से अधिक डीजल नहीं, लंबी कतारें लगीं – Umaria News




उमरिया जिले में डीजल की किल्लत अब खुलकर सामने आ रही है। आपूर्ति प्रभावित होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अमरपुर क्षेत्र के महरोई-पड़वार मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां किसान घंटों इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार, इस पंप पर कल्टीवेटर सहित 50 से अधिक ट्रैक्टर डीजल भरवाने के लिए खड़े थे। किसानों का आरोप है कि पंप संचालक प्रत्येक वाहन को अधिकतम 2 हजार रुपये तक का ही डीजल दे रहे हैं। किसान चंद्रिका पटेल ने बताया कि आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध न होने के कारण बड़ी संख्या में किसान इसी पंप पर पहुंच रहे हैं। सीमित मात्रा में डीजल मिलने से कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है, खासकर जुताई और अन्य महत्वपूर्ण कृषि कार्यों में बाधा आ सकती है। इस संबंध में जिला खाद्य विभाग से स्थिति जानने के लिए प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। किसानों ने प्रशासन से जल्द पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि कृषि कार्य बाधित न हों।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments