Wednesday, July 8, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo V80 Series की कीमत हुई लीक, जल्द भारत में होगी लॉन्च

Vivo V80 Series की कीमत हुई लीक, जल्द भारत में होगी लॉन्च


Vivo V70 सीरीज के लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं कंपनी इसकी अगली सीरीज को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। वीवो की यह सीरीज V80 Series के नाम से आएगी। इस सीरीज में कंपनी दो या तीन मॉडल पेश कर सकती है। इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी सामने आ चुकी है। Vivo V70 Elite को हाल ही में पेश किया गया है। ऐसे में V80 सीरीज के Elite मॉडल को कंपनी कुछ महीने बाद पेश कर सकती है।

कितनी होगी कीमत?

Vivo V80 सीरीज के बारे में एक भारतीय टिप्स्टर संजू चौधरी ने दावा किया है कि इसे अगले महीने यानी अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज की कीमत Oppo Reno 16 सीरीज जितनी हो सकती है। ओप्पो की यह सीरीज 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई है। वीवो की अपकमिंग सीरीज को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है।

वीवो ने अपनी पिछली सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Vivo V70 को भारत में 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, Vivo V70 Elite को 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं।

Vivo V80 Series

टिप्स्टर ने दावा किया है कि वीवो की यह सीरीज 6.59 इंच के 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगी। इस सीरीज के डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। चीनी ब्रांड अपनी इस सीरीज में 3D फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है। अपकमिंग V80 सीरीज में कंपनी 7,200mAh की बैटरी दे सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो Vivo V80 सीरीज में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिसकी वजह से पानी और धूल मिट्टी में फोन खराब नहीं होगा। यह सीरीज Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकती है।

यह भी पढ़ें – अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है Vivo X Fold 6, जानें कितनी होगी कीमत?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments