जयपुर के राजकीय पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल (गणगौरी) में एक महिला के पेट से 6 किलोग्राम वजन का बालों का गुच्छा ऑपरेशन करके निकाला। ये ऑपरेशन दूरबीन के जरिए किया और डॉक्टरों का दावा है कि इतना बड़ा बालों का गुच्छा अमूमन सामान्य सर्जरी (चीरा लगाकर) ह
.
हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. लीनेश्वर हर्षवर्धन ने बताया- 36 साल की महिला जयपुर की रहने वाली है। ये महिला पिछले सप्ताह 16 सितंबर को पेट दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल की ओपीडी में पहुंची। जहां डॉक्टर मुकेश शर्मा ने जब देखा तो महिला का पेट फूल रहा था और उसका खाना-पीना लगभग बंद हो गया था।
डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया- महिला की पहले हमने सोनोग्राफी करवाई तो उसमें कुछ नहीं आया। इसके बाद जब सीटी स्कैन करवाई तो उसमें आंत के पास कुछ सस्पेक्ट दिखा। इसके बाद हमने एंडोस्कोपी कैमरा डालकर जब पेट की जांच की तो उसमें बालों का गुच्छा दिखा। जिसके बाद 20 सितंबर को ऑपरेशन करके निकाला गया।
इस ऑपरेशन में डॉक्टर मुकेश शर्मा के साथ डॉ. संजय, डॉ. कमलेश, डॉ. विरेन्द्र, डॉ. शहादत अली, डॉ. लुकमान, एनिस्थिसिया डिपार्टमेंट से डॉ. हर्षा, डॉ. वीना और डॉ. रवि का सहयोग रहा।
बाल खाने की बीमारी
मरीज से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे बाल खाने की आदत है। डॉक्टर मुकेश ने बताया- कि ये एक बीमारी है, जिसे गैस्टि्क ट्राइकोबिजोआर कहते है। इसके बाद हमने महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय किया।
उन्होंने बताया- अमूमन ऐसा ऑपरेशन सामान्य (पेट चीरकर) करना पड़ता है, लेकिन महिला का 10 साल पहले ही एक बड़ा ऑपरेशन हो चुका था। ऐसे में दोबारा ऑपरेशन करने से पेट पर दूसरा बड़ा निशान बन जाता। इसे देखते हुए हमने लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) से ऑपरेशन करने का निर्णय किया।
4 छेद करके निकाला गुच्छा
डॉक्टर ने बताया- महिला के पेट में 2-2 सेमी. के 2 और एक-एक सेमी. के दो यानी कुछ चार छेद किए और करीब ढाई घंटे के प्रोसिजर के बाद बालों के इस गुच्छे को बाहर निकाला। वजन में ये गुच्छा करीब 6 किलोग्राम का था और इसकी साइज 35 बाइ 20 सेमी. की थी। ऑपरेशन के बाद महिला अब ठीक है और उसे जल्द छुट्टी दी जाएगी।

