Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया में एक ही रात में तीन घरों में चोरी: दरवाजे...

दतिया में एक ही रात में तीन घरों में चोरी: दरवाजे की कुंडी काटकर घरों में घुसे चोर; लाखों के जेवर-नकदी लेकर भागे – datia News


विधायक कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की रात हुई चोरी।

भांडेर के विधायक कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तीन घरों में चोरी हुई। चोर शिक्षक मान सिंह अहिरवार, दशरथ अहिरवार और विनोद पाल के घरों से लाखों रुपए के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

.

तीनों परिवार रात के समय घर पर नहीं थे। शिक्षक मान सिंह अहिरवार अपने परिवार सहित दतिया से बाहर घूमने गए थे। गुरुवार सुबह जब वे लौटे तो घर का दरवाजा टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दरवाजे की कुंडी और ताला काटकर घर में घुसे चोर।

दो महीने पहले भी हुई थी चोरी चोरी की वारदात में चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसपैठ की। मान सिंह के घर से नगदी और जेवरात समेत करीब दो लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। वहीं दशरथ अहिरवार और विनोद पाल के यहां से भी चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी, बर्तन और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। विनोद पाल के घर में दो महीने पहले भी चोरी हो चुकी है, लेकिन वह मामला अब तक अनसुलझा है।

संदिग्धों की तलाश शुरू मौके पर पहुंची भांडेर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीआई कोमल परिहार ने बताया कि तीनों परिवार घर पर नहीं थे। चोरी गए सामान का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए इलाके में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments