Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजनजाति गौरव दिवस पर 95 विकास कार्यों का शुभारंभ: शिवपुरी में...

जनजाति गौरव दिवस पर 95 विकास कार्यों का शुभारंभ: शिवपुरी में मंत्री तोमर ने ढोल बजाकर बढ़ाया उत्साह, योजनाओं के लाभ और आवास वितरित – Shivpuri News


शिवपुरी में शनिवार को मानस भवन में जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर मंत्री तोमर ने भगवान बिरसा मुंडा के जल, जमीन और जंगल की रक

.

प्रभारी मंत्री तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जोर दिया कि जनजाति गौरव दिवस का उद्देश्य बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्ष को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।

मंत्री बोले- देश तेजी से प्रगति कर रहा मंत्री तोमर ने आगे कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है और जनजातीय युवाओं को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जनजातीय समाज के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध है और आवास योजनाओं से हजारों परिवारों को घर मिले हैं। समारोह में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए।

साथ ही, 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन, विधायक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर रविंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

95 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण मंत्री तोमर ने समारोह में कुल 95 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 1491.57 लाख रुपए की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन और 5582.32 लाख रुपए की लागत के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इसके साथ ही पीएम जनमन आवास योजना के तहत 1200 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली जनजातीय छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रावास की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत जनजातीय लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जबकि मंत्री द्वारा ढोल बजाने का दृश्य समारोह का मुख्य आकर्षण बना रहा।

देखिए तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments