Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली में मोबाइल विवाद में महिला-युवक में धक्का-मुक्की, VIDEO: सरई रेलवे...

सिंगरौली में मोबाइल विवाद में महिला-युवक में धक्का-मुक्की, VIDEO: सरई रेलवे गेट पर घटना, पुलिस को नहीं मिली शिकायत – Singrauli News




सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला और युवक के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। यह घटना सरई रेलवे गेट के पास हुई। विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा था। तभी एक महिला वहां आई और उसने कथित तौर पर युवक का मोबाइल ले लिया। वीडियो में युवक लगातार महिला से मोबाइल वापस करने की मांग कर रहा है। जब महिला ने मोबाइल नहीं लौटाया, तो युवक ने उसे वापस लेने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। हालांकि, महिला के शामिल होने के कारण कई लोग सीधे हस्तक्षेप करने से बचते रहे। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ था और मोबाइल को लेकर दोनों पक्षों के बीच क्या स्थिति थी। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने सरई थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सरई थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि घटना का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पक्ष आवेदन देता है, तो तथ्यों की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments