Thursday, July 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशCNG की जगह CBG बेचे जाने का मामला: उपभोक्ताओं से ठगी,...

CNG की जगह CBG बेचे जाने का मामला: उपभोक्ताओं से ठगी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश – Jabalpur News




जबलपुर में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के नाम पर सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने इस संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मंच ने आरोप लगाया है कि शहर के गैस पंपों पर उपभोक्ताओं को काम्प्रेस्ड नेचुरल गैस की जगह चुपके से काम्प्रेस्ड बायो गैस दी जा रही है। इसे सीधे तौर पर ग्राहकों के साथ विश्वासघात बताया गया है। शिकायत के अनुसार, जबलपुर के गैस पंप संचालक सीएनजी की दर 105 रुपये प्रति किलोग्राम वसूल कर सीबीजी बेच रहे हैं, जबकि सीबीजी की वास्तविक उत्पादन लागत मात्र 60 रुपये है। इस प्रकार उपभोक्ताओं से प्रति किलो 45 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अतिरिक्त, नेचुरल गैस की तुलना में सीबीजी की कैलोरिक वैल्यू कम होने के कारण वाहनों का माइलेज 5 से 6 किलोमीटर तक घट गया है, जिससे वाहन चालकों को दोहरा नुकसान हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बायो गैस में प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन होती है, जो नमी को तेजी से सोखती है। इससे वाहनों के इंजन के अंदरूनी हिस्सों में जंग लगने और खराबी आने की शिकायतें बढ़ रही हैं। मंच ने इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम का घोर उल्लंघन बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कलेक्टर जबलपुर ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर को पूरे प्रकरण की सघन जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के सख्त आदेश दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments