Thursday, July 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअमलाई में सूने घर से 2 लाख की चोरी: जेवर-नकदी लेकर...

अमलाई में सूने घर से 2 लाख की चोरी: जेवर-नकदी लेकर बदमाश फरार; परिवार बोला-वापस लौटने पर ताला टूटा मिला – Shahdol News




शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र की छोटी अमलाई में सूने मकान से करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। वारदात छोटी अमलाई निवासी ध्रुव लोनिया के घर में हुई, जब परिवार घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे जेवरात व नकदी चुरा ली और मौके से फरार हो गए। परिवार बोला-घर के दरवाजे का ताला टूटा पीड़ित ध्रुव लोनिया ने बताया कि जब उनका परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर देखने पर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे, जिसके बाद तत्काल अमलाई पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने बदमाश शामिल थे और उन्होंने घर की रेकी की थी या नहीं। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अमलाई थाना पुलिस ने ध्रुव लोनिया की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments