Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजेसीबी की किस्त भरने के लिए विवाहिता से मांगे पैसे: आजमगढ़...

जेसीबी की किस्त भरने के लिए विवाहिता से मांगे पैसे: आजमगढ़ के मुबारकपुर में दर्ज हुआ मुकदमा छानबीन में जुटी पुलिस – Azamgarh News



आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता से जेसीबी की किस्त भरने के नाम पर 5 लाख रुपए मायके से मांगने का दबाव ससुराल के लोगों ने बनाया।

.

इस मामले में पीड़िता ने मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी 2022 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिश्चंद्र यादव के साथ मेरा विवाह हुआ था।। विवाह में दहेज में 5 लाख रुपए नगद दिए गए थे।।इसके साथ ही सोने की चेन अंगूठी और बाइक दी गई थी। पीड़िता शादी में विदा होकर ससुराल आई ससुराल में आने के बाद पति वीरेंद्र जेठ देवेंद्र जितेंद्र और जेठानी नीतू और सरिता ने₹500000 की और मांग करने लगे। पीड़िता का कहना है कि ससुराल के लोगों ने जेसीबी का लोन चुकाने के लिए 5 लाख रुपए की डिमांड करनी शुरू कर दी।

पीड़िता ने जब ससुराल वाले लोगों को बताएं कि मेरे पिता के पास इतने पैसे नहीं हैं। तो मारपीट करने के साथ-साथ प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपने मायके वाले लोगों को दी। पीड़िता की तहरीर पर इस मामले में वीरेंद्र यादव देवेंद्र यादव जितेंद्र यादव नीतू यादव और सरिता यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ससुराल के लोगों ने किया अत्याचार

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर को ससुराल के लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। जिस कारण प्रार्थनी को गंभीर चोट भी लगी।

इसके साथ ही ससुराल वाले लोगों ने इस बात की भी धमकी दी कि जब तक 5 लाख रुपए लेकर नहीं आओगी तब तक ना घर में रहने देंगे और जान से मार देंगे। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments