Friday, May 15, 2026
HomeफूडKaju Curry: जब घर आता है कोई खास मेहमान, तब मां के...

Kaju Curry: जब घर आता है कोई खास मेहमान, तब मां के पिटारे से निकलती है ये सब्जी, रिच ग्रेवी, ईजी रेसिपी, काजू करी!


Last Updated:

Kaju Curry Recipe: घर में साधारण सब्जियां खा-खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार ट्राई करें मक्खन काजू की सब्जी. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और बनाने में आसान. इसे अमीरों की सब्जी भी कहते हैं. आप अपने खास मेहमानों के लिए भी यह स्पेशल सब्जी बना सकते हैं.

मक्खन काजू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको काजू रातभर भिगोकर रख देना होगा. 200 ग्राम काजू ले सकते हैं और रातभर भिगोने के बाद सुबह एक बार गर्म पानी में फिर से उबाल लें. ये काफी हद तक सॉफ्ट हो जाएगा और इसके साथ आपको एक प्याज को काटकर भी साथ ही में उबाल लेना है.

h

इसके बाद आपको कम से कम दो बड़े टमाटर की प्योरी मिक्सी में पीसकर तैयार करके अलग रख लेनी है. थोड़ा सा प्याज एकदम बारीक काटकर पहले ही अलग रख लें.

g

इसके बाद एक पैन लें, उसमें दो बड़े चम्मच मक्खन डालें. जब वह पूरी तरह पिघल जाए तो उसमें थोड़ा घी डालना है और उसमें आपको खड़े मसाले डालने हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

g

खड़े मसाले डालने के बाद जब ये हल्के फ्राई हो जाएं तो इसमें आपको प्याज डालना है. कटे हुए प्याज को कम से कम 10 मिनट के लिए फ्राई करें. यह गोल्डन ब्राउन हो जाना चाहिए. फिर इसमें ग्रेट किया हुआ लहसुन और अदरक डालना है. ध्यान रहे, ये दोनों एकदम बारीक कटे हुए होने चाहिए.

g

इसके बाद आपको टमाटर का पेस्ट डालना है. इसके साथ ही लहसुन, लाल मिर्च और धनिया पाउडर इन सभी को मिलाकर नमक स्वाद अनुसार डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. फिर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए इसे पकने दें.

f

इसके बाद आपको थोड़ा सा काजू लेना है और उसको मिक्सी में पीस देना है और पेस्ट इसमें डाल देना है और फिर 10 मिनट छोड़ दें. 10 मिनट बाद जो काजू उबालकर रखा हुआ है, प्याज के साथ वह पूरा का पूरा इसमें डाल दें और 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.

g

लीजिये बनकर तैयार है आपकी काजू की लजीज सब्जी. यह खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है साथ ही हेल्दी भी होती है. अगर कोई विशेष मेहमान आए तो आप उन्हें बनाकर खिलाएं. खासकर ठंड के सीजन में ये अच्छी खासी गर्माहट देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जब घर आता है खास मेहमान, तब मां के पिटारे से निकलती है ये सब्जी, ईजी है रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments