उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह चयन विज्ञापन संख्या-51 के तहत 33 विषयों में होना है। साक्षात्कार प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगी। इन पदों के लिए 18 और 19 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 9 जून को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए कुल 3,155 अभ्यर्थी अब इस साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे। आयोग के उपसचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को अर्थशास्त्र विषय का साक्षात्कार होगा। इसके बाद 22 जुलाई को वनस्पति विज्ञान और दर्शनशास्त्र, 23 जुलाई को रसायन विज्ञान, 24 जुलाई को अंग्रेजी, 28 जुलाई को कृषि अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान और भूगोल के साक्षात्कार निर्धारित हैं। 29 जुलाई को भौतिक विज्ञान और मनोविज्ञान, जबकि 30 जुलाई को चित्रकला, संस्कृत और उर्दू विषयों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 31 जुलाई को प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन और संगीत गायन के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। अगस्त माह में, 4 अगस्त 2026 को शिक्षाशास्त्र और इतिहास के साक्षात्कार होंगे। 5 अगस्त को पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, संगीत तबला, शारीरिक शिक्षा और जीव विज्ञान के लिए साक्षात्कार निर्धारित हैं। 6 अगस्त को विधि और राजनीति विज्ञान, 7 अगस्त को हिंदी और गणित के साक्षात्कार होंगे। 11 अगस्त को हिंदी, 12 अगस्त को एशियाई संस्कृति, बागवानी, संगीत सितार/वाद्य यंत्र, समाजशास्त्र और सांख्यिकी विषयों के साक्षात्कार होंगे। अंतिम चरण में, 13 अगस्त 2026 को वाणिज्य और गृह विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सफल अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वपूर्ण अनुदेशों और दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करना अनिवार्य है।
Source link
एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती इंटरव्यू 21 जुलाई से: 910 पदों पर चयन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी – Prayagraj (Allahabad) News
RELATED ARTICLES

