पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पैरामेडिकल छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची अस्पताल की एक स्टाफ कर्मी भी चोटिल हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। वह और आरोपी छात्र सागर मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन हाल के दिनों में संबंधों में तनाव चल रहा था। बहस के बाद छात्र ने किया हमला मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दोनों सीटी स्कैन कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छात्र सागर ने जेब से चाकू निकालकर छात्रा पर कई वार कर दिए। स्टाफ कर्मी ने बचाई छात्रा की जान चीख-पुकार सुनकर सीटी स्कैन स्टाफ निधि मौके पर पहुंचीं और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें भी चोटें आईं। उनके हस्तक्षेप से छात्रा की जान बच गई। शोर सुनकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी छात्र को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी गंभीर रूप से घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह दोनों के बीच चल रहा व्यक्तिगत विवाद बताया जा रहा है।
Source link
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला: बचाने गई स्टाफ कर्मी भी घायल, प्रेम-प्रसंग का विवाद; सीटी स्कैन रूम में हुई वारदात – Pilibhit News
RELATED ARTICLES

