Last Updated:
Amitabh Bachchan: सदी के महानायक और 83 की उम्र में भी काम के प्रति अद्वितीय जुनून रखने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है. बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी भारी बेचैनी और दर्द को बयां करते हुए स्वीकार किया है कि इस उम्र में उन्हें ‘बहुत तकलीफट और तनाव का सामना करना पड़ रहा है. शहंशाह के इस भावुक कबूलनामे के बाद उनके करोड़ों चाहने वालों की सांसें अटक गई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उस ‘जादूगर’ को अचानक क्या हुआ.
नई दिल्ली. 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जोश और काम के प्रति समर्पण किसी युवा कलाकार से कम नहीं है. फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अकसर अपने दिल की बातें ब्लॉग में भी लिखते हैं. बिग बी अपनी निजी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने से कभी पीछे नहीं हटते. हाल ही में उन्होंने एक ऐसी बात साझा की, जिसने उनके चाहने वालों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने स्वीकार किया कि इन दिनों उन्हें काफी बेचैनी और तकलीफ महसूस हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आखिर किस वजह से उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है और क्यों वह लगातार इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं. अमिताभ बच्चन का यह खुलासा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

दरअसल, फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस खेल प्रतियोगिता का बुखार सिर्फ आम जनता पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि, इस टूर्नामेंट की वजह से बिग बी काफी परेशान और तनाव में हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में किया है. फोटो साभार-@tumblr/srbachchan

मैचों के अजीब समय और रेफरी के कुछ फैसलों से नाखुश अमिताभ बच्चन ने फुटबॉल को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर शेयर की हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने टंबलर ब्लॉग पर लिखा- ‘समय का पूरा हिसाब बिगड़ गया है. वर्ल्ड कप के मैच अजीब समय पर होते हैं, जिससे दिनचर्या प्रभावित होती है. लेकिन फिर भी हम मैच देखते हैं, चीयर करते हैं और पछतावा भी करते हैं. हम बेहद दुख के साथ देखते हैं कि कैसे एक टीम के लिए गलत और पक्षपातपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं और दूसरी के लिए नहीं.’ फोटो साभार-@tumblr/srbachchan
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने आगे कहा, ‘टूर्नामेंट में ‘मे बी द बेस्ट टीम विन’ कहा जाता है, लेकिन जब तक नतीजे सामने नहीं आते, तब तक कोई नहीं जानता कि वास्तव में बेस्ट टीम कौन सी है. कई बड़े और नामी फुटबॉल खेलने वाले देश इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसने उन्हें हैरान किया है, जबकि कुछ ऐसे देशों ने बेहतरीन खेल दिखाया है जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.’

अमिताभ ने क्लब फुटबॉल और नेशनल टीम के बीच के अंतर को समझाने के लिए भारत के आईपीएल का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी प्रीमियर लीग जैसी अलग-अलग चैंपियनशिप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, वे विश्व कप में अपने देश के लिए एकजुट हो जाते हैं. मैदान के बाहर वे दोस्त होते हैं, लेकिन मैदान पर प्रतिद्वंदी. जब वे राष्ट्रीय जर्सी पहनते हैं तो वे एक हो जाते हैं और इसके लिए बेहतरीन करेक्टर की जरूरत होती है.

इसके बाद उन्होंने सोमवार रात साढ़े नौ बजे पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- एक दिन आराम किया और पूरा शरीर ही बगावत पर उतर आया… शरीर को किसी न किसी रूप में हरकत की जरूरत होती है…मैंने आज कोशिश की…’

गौरतलब है कि इसी महीने अमिताभ बच्चन अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में भी आ गए थे. फ्रांस ने पैराग्वे को हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी, जिसके बाद बिग बी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा था, ‘फ्रेंच टीम… 11 खिलाड़ियों में 10 ब्लैक और 1 व्हाइट… द पावर ऑफ ब्लैक.’ फोटो साभार-@tumblr/srbachchan

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई. लोगों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर चौतरफा घिरने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने अगले ब्लॉग में अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने लिखा, ‘हर दिन एक नई सीख है. अपनी गलती स्वीकार करना गलत नहीं है, यह आपके करेक्टर को दर्शाता है. जब आप गलती मान लेते हैं तो सारा विवाद वहीं खत्म हो जाता है.’

